जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन, परिणय सूत्र में बंधे 69 जोड़े ​​​​​​​

चंदौली जिले के चकिया में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 69 जोड़े एक दूसरे के हुए। 67 लोगों ने सात फेरे लिए और दो लोगों का निकाह हुआ।
 

67 लोगों ने मंत्रों के बीच लिए सात फेरे

दो जोड़ों का हुआ निकाह

चकिया विधायक कैलाश खरवार ने दी बधाई

चंदौली जिले के चकिया में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 69 जोड़े एक दूसरे के हुए। 67 लोगों ने सात फेरे लिए और दो लोगों का निकाह हुआ। एक ही मंडप में मंत्र और आयतों के बीच विधि विधान से विवाह और निकाह संपन्न हुआ।


इस दौरान मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश खरवार ने नव जोड़ों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवारों को मदद मिल रही है। 

भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी। चंदौली के जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह लोगों से सरकारी योजनाएं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से तमाम लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

Mukhyamatri Samuhik Vivah Yojana


 उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत लड़की के खाते में 35000 रुपए भेजे जा रहा है। वहीं 10000 का सामन दिया जा रहा है। 


इस दौरान उमाशंकर सिंह, शंभू नाथ यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विकास सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्या, संतोष सिंह, एनडी तिवारी, शरद सिंह मौजूद रहे।

                                                                                                                       

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*