जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चौथी बार ग्रापए तहसील अध्यक्ष बने मुसाफ़िर विश्वकर्मा, विनोद सिंह फिर से बने महामंत्री

इसमें मुसाफ़िर विश्वकर्मा को चौथी बार तहसील अध्यक्ष तो विनोद सिंह को सातवीं बार महामंत्री चुना गया। इसके अलावा इबरार अली, सद्दाम खान, देवेंद्र नारायण सिंह को तहसील उपाध्यक्ष चुना गया।
 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय मीटिंग

मुसाफ़िर विश्वकर्मा को चौथी बार बनाया गया तहसील अध्यक्ष

आपसी सामंजस्य से संगठन को मजबूत देने पर जोर 

                    
 चंदौली जिले के शहाबगंज क़स्बे में स्थित मौर्या वाटिका में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चकिया की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मज़बूती पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही तहसील इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। 

इसमें मुसाफ़िर विश्वकर्मा को चौथी बार तहसील अध्यक्ष तो विनोद सिंह को सातवीं बार महामंत्री चुना गया। इसके अलावा इबरार अली, सद्दाम खान, देवेंद्र नारायण सिंह को तहसील उपाध्यक्ष चुना गया। मिथिलेश को संगठन मंत्री, रत्नेश यादव को कोषाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार को सूचना मंत्री तथा मनोज कौशल व इरफ़ान अंसारी को उप महामंत्री सर्वसम्मति से चुना गया। 

Journalist Association

इस दौरान मुहम्मद तस्लीम व श्याम सिंह यादव को ग्रापए की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। बैठक में बोलते हुए ग्रापए वाराणसी मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने कहा कि आपसी सामंजस्य व संगठन की मजबूती से ही पत्रकारों के ऊपर हो रहे शोषण को रोका जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अपने कलम की धार से समाज को आइना दिखाने वाले पत्रकार किसी के पहचान का मोहताज नहीं है, लेकिन पत्रकारों को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम करना चाहिए। 

ग्रापए जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि संगठन के किसी सदस्य के ऊपर अत्याचार होता है तो ग्रापए उसकी लड़ाई स्वयं लड़ेगा। संगठन के सदस्य अपने को कमज़ोर न समझें। किसी भी सदस्य के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी के साथ कोई समस्या आती है, तो सबसे पहले हम उस लड़ाई को लड़ेंगे। 

बैठक में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष मंगला सिंह, जिला उपाध्यक्ष रतीश कुमार, तनवीर आलम, उदय प्रताप सिंह, राजन सिंह, शेषमणि सिंह, शशिशेखर, होरी लाल, महानन्द , अंकित सैनी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन तहसील महामंत्री विनोद सिंह ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*