जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नीलगायों के आतंक से परेशान हैं किसान, फसलों को हो रहा नुकसान

चंदौली जिले के ताराजीवनपुर में गंगा नदी के किनारे बसे गांवों के आसपास झुंड में पहुंचकर नीलगाय फसलें बर्बाद कर रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। 

 

चंदौली जिले के ताराजीवनपुर में गंगा नदी के किनारे बसे गांवों के आसपास झुंड में पहुंचकर नीलगाय फसलें बर्बाद कर रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। 

बताया जा रहा है कि कैली, कुरहना, रौना, सहजौर, भूपौली, डेरवा कला, जमुनीपुर, कड़ियां सहित कई और गांवों के किसान नीलगाय के कारण परेशान हैं। कैली निवासी किसान श्रवण यादव ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल लगी है। झुंड में पहुंचकर नीलगाय फसल नष्ट कर दे रही हैं। 


महरखा गांव के किसान सुभाष चंद्र ने बताया कि नीलगायों की संख्या पहले काफी कम थी, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। बसनी गांव के किसान केदार यादव ने बताया कि किसान मेहनत कर किसी तरह से खेती कर रहे हैं, लेकिन नीलगायों का झुंड उसको वर्बाद कर दे रहा है। 


डेरवा गांव के किसान छोटेलाल ने कहा कि किसान नीलगायों के आतंक से परेशान हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*