जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में घर से खेत पर गया बुजुर्ग लापता, SDRF की टीम खोजने में जुटी

उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रियता बरती जा रही है और पीड़ित लोगों को खाने-पीने रहने आदि की व्यवस्था की गई है।
 

बबुरी थाना क्षेत्र के केवटी गांव का मामला

65 वर्षीय सोहन यादव खेत पर गए थे, लौटे नहीं

ग्रामीणों को बाढ़ के पानी में बहने की आशंका

SDRF टीम लगाई गई खोजबीन में

SDM सदर दिव्या ओझा और CO मौके पर पहुंचे

चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के केवटी गांव के निवासी सोहन यादव 65 वर्ष घर से खेत की तरफ गया था और घर नहीं लौटा तो ग्रामीणों को बाढ़ के पानी में बहने की आशंका हुई, जिस पर प्रशासन सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम लगाकर खोज बिन में जुट गई। खेत में लापता व्यक्ति द्वारा लकड़ी का गट्ठर पाया गया लेकिन सोहन यादव का पता नहीं चलने से परिजनों को बाढ़ के पानी में बहने की आशंका जताई जा रही है।

Flood Affected

आपको बता दे की चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के इलाके में पहाड़ों पर भारी बारिश होने के कारण चंद्रप्रभा व नौगढ़ बांध से क्रमश कर्मनाशा व चंद्रप्रभा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ प्रभावित इलाके के केवटी गांव के 65 वर्षीय सोहन यादव सुबह घर से खेत के लिए निकले थे लेकिन घर नहीं आए, तो परिजनों को लापता होने की आशंका हुई जिस पर परिजन प्रशासन से बाढ़ के पानी में डूबने की आशंका जताई,तत्काल उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा व सीओ दीनदयाल नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने प्रशासन के सतर्क करते हुए के,एसडीआरएफ की टीम लगाकर खोजबीन करने में जुट गए।

Flood Affected

बताया जा रहा है कि केवटी गांव के लापता सोहन यादव का खेत पर लकड़ी का गठन बरामद हुआ है लेकिन उनकी खोजबीन की गई तो वह नहीं मिल पाए जिससे परिजनों के संख्या के आधार पर बाढ़ प्रभावित इलाके में एसडीआरएफ की टीम लगाकर खोजबीन की जा रही है।

Flood Affected

इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रियता बरती जा रही है और पीड़ित लोगों को खाने-पीने रहने आदि की व्यवस्था की गई है। केवटी गांव में एक व्यक्ति के लापता होने की बात कही जा रही है परिजनों के आशंका के आधार पर खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है। क्रमशः नदी के किनारे वाले क्षेत्र में भी बाढ़ की स्थिति है लेकिन सभी जगह लोगों को बाढ़ चौकिया पर व्यवस्थित करके हर तरह से उनकी सुविधा की व्यवस्था की जा रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*