जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आसमान से बरसी आफत में एक की मौत, दूसरे की हालत अभी भी गंभीर

शहाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को आंधी पानी में इस कदर उत्पाद मचाया की आकाशी बिजली की चपेट में आने से जहां 17 वर्षी नाजो की मौत हो गई वहीं विवेक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहा है।
 

  मौसम की करवट से आंधी-पानी का दौर

आकाशीय बिजली से एक की मौत

 पालपुर गांव का विवेक है घायल

 चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को आंधी पानी में इस कदर उत्पाद मचाया की आकाशी बिजली की चपेट में आने से जहां 17 वर्षी नाजो की मौत हो गई वहीं विवेक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहा है। जिसका उपचार संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में किया जा रहा है।
 

आपको बता दें कि मंगलवार को दोपहर बाद चकिया क्षेत्र में आंधी पानी का जोर का झोका आया जिससे सब लोग इधर-उधर भागने लगे। रसिया गांव की निवासिनी नाजो भी उपली हटाने के लिए जा रही थी कि इस दौरान तेज गड़गड़ाहट की आवाज से बिजली ने उसको अपना निशाना बना लिया, जिससे वह गंभीर हालत में झुलस गई। परिजन तत्काल उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

नाजो
नाजो

वहीं पालपुर गांव में भी आकाशी बिजली की चपेट में आने से विवेक गंभीर हालत में झुलस गया है। बताया जा रहा है कि विवेक भी आंधी पानी और बिजली से बचने के लिए भाग रहा था कि इस दौरान बिजली के तेज कड़क से झुलस गया। परिजन तत्काल उसे उठाकर निजी साधन से संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया । जहां उसका उपचार चल रहा है।

नाजो
विवेक

 इस संबंध में इमरजेंसी डॉक्टर ने बताया कि आकाशी बिजली की चपेट में आने से रसिया गांव की नाजों की मौत हो गई है जबकि पालपुर गांव के निवासी विवेक का उपचार चल रहा है ।


इस सूचना के बाद तत्काल चकिया के विधायक कैलाश आचार्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए और  मृतक व घायल के परिवार से मिलकर उनको सरकार की योजनाओं से लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया। मृतका का तत्काल पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में भी जुट गए।


                                                                                                   

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*