जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एकमुश्त समाधान योजना का लोग उठा रहे हैं लाभ, अधीक्षण अभियंता ने कैंप में जाकर लिया जायजा ​​​​​​​

बिजली बिल बकाएदारों को सरचार्ज में छूट के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के तहत पहले चरण के आखिरी दिन 602 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया।
 

167 बकायेदारों के काटे गए हैं कनेक्शन

22.25 लाख की हुई राजस्व वसूली

602 लोगों ने कैंप में कराया है अपना पंजीकरण

चंदौली जिले में बिजली बिल बकाएदारों को सरचार्ज में छूट के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के तहत पहले चरण के आखिरी दिन 602 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया।


 
बताया जा रहा है कि चकिया नगर सहित कबीर नगर और जागेश्वरनाथ उपकेंद्र के सिकंदरपुर में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बिजली के अधीक्षण अभियंता मनोज अग्रवाल ने शिविरों का दौरा कर योजना के प्रगति का जायजा लिया। शिविर में पंजीकरण कराने के साथ ही बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान 167 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और 22 लाख 25 हजार रुपए राजस्व की वसूली की गई। 


निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं के बिलों का परीक्षण कर नियमानुसार समाधान योजना का लाभ दिए जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने द्वितीय चरण के समाधान शिविरों की रूपरेखा बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने शिविर में बिजली सखियों के कार्यों का भी परीक्षण किया। उपकेंद्र कार्यालय पहुंचे अधीक्षण अभियंता ने उपखंड अधिकारी संतोष कुमार से योजना के क्रियान्वयन के प्रगति की जानकारी ली। जहां उपखंड अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के अंतिम दौर के दो दिन में सर्वाधिक उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया।

इस दौरान अवर अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा, अवर अभियंता जयप्रकाश, सरवन कुमार, अनिल यादव, बृजेश सिंह, विजय विश्वकर्मा मौजुद रहे।

                                                                                                                                                                  

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*