जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया विकास खंड के 3 ग्राम प्रधानों ने की पंचायती राज निदेशक से चर्चा, विकास कार्यों पर की ऑनलाइन चर्चा

सिकंदरपुर ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन से गांव के विकास को बेहतर किया जाएगा। जिसके लिए निरंतर विभागों से संपर्क बना रहता है।
 
 

विकास कार्यों में रुचि रखने वाले सिकंदरपुर, मवैया, उतरौत के प्रधानों ने गांव के विकास के आयाम से हुए रूबरू

गांव में हो रहे विकास कार्यों के बाबत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

लखनऊ से निदेशक ने प्रधानों से ली जानकारी

 चंदौली जिला के चकिया विकासखंड में विकसित भारत 2047 के लिए गुणवत्तापूर्ण गांव बनाने वाले अच्छे एवं विकास कार्यों में बेहतर रुचि लेने वाले ग्राम प्रधानों से रविवार को पंचायती राज मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण उत्तर प्रदेश लखनऊ राज कुमार ने बीसी के लिए ऑनलाइन जुड़कर गांव के विकास कार्यों पर चर्चा की, और उन्हें गांव को बेहतर बनाने के लिए अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी।

 सिकंदरपुर, मवैया और उतरौत के ग्राम प्रधानों ने ऑनलाइन जुड़कर विकास कार्यों की जानकारी के दौरान अपने आप को गौरवान्वित महसूस किये। चकिया विकास खंड के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता, मवैया के ग्राम प्रधान संजय कुमार और उतरौत की ग्राम प्रधान कंचन मौर्या को जनपद के पंचायती राज विभाग के जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे द्वारा बीसी में ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर गांव के विकास कार्यों के बाबत लखनऊ पंचायती राज विभाग को गांव के विकास की प्रगति की जानकारी देने का निमंत्रण दिया गया था।

Panchayatiraj director

सिकंदरपुर ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता उतरौत की महिला ग्राम प्रधान कंचन मौर्या और मवैया के ग्राम प्रधान संजय कुमार अपने गांव के विकास कार्यों के लिए निरंतर सक्रियता से भूमिका को पूर्ण करते हैं। जिनके लग्न परिश्रम और विकास के कार्य में बेहतर रुचि रखने के कारण और विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत को साकार करने के लिए भारत सरकार की योजनाएं सीधे ग्राम पंचायतों तक पहुंच रही है।

रविवार को पंचायती राज मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण उत्तर प्रदेश लखनऊ के राज कुमार ने बीसी में ऑनलाइन के माध्यम से निमंत्रित प्रधानों से जुड़कर ओडीएफ फेस टू के अंतर्गत कूड़ा केंद्र हैंडपंप सोक पिक, सामुदायिक सोक पिक, व्यक्तिगत सोक पिक, सीवर नालियों के साथ ही वित्त के तहत हुए विकास कार्यों के बाबत जानकारी ली।
जिस पर ग्राम प्रधानों ने बजट के हिसाब से 90% विकास कार्यों को पूर्ण करने का भरोसा जताया। वही पंचायती राज विभाग ने ग्राम प्रधानों को अन्य विकास कार्यों को अगले वित्तीय योजना में शामिल कर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। और विकास कार्यों में बेहतर रुचि रखने के लिए उनकी सराहना की।
ग्राम प्रधानों ने गांव के विकास को लेकर पंचायती राज विभाग के निदेशक से गांव के विकास की जानकारी देकर अति प्रसन्नता जताई है।

सिकंदरपुर ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन से गांव के विकास को बेहतर किया जाएगा। जिसके लिए निरंतर विभागों से संपर्क बना रहता है।
मवैया गांव के ग्राम प्रधान संजय कुमार ने कहा कि गांव के विकास को लेकर कृत संकल्पित हैं। जिसके लिए हर योजनाओं को गांव तक पहुंचाने के लिए खंड विकास कार्यालय व  जिले स्तर के विभागों से भी संपर्क बना रहता है।

उतरौत गांव की ग्राम प्रधान कंचन मौर्या ने कहां कि गांव के विकास में पूरा सहयोग किया जाएगा। योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीणों में विकास व रोजगार का रास्ता तय होगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*