फेमिली कोर्ट के आदेश से पंकज चौहान गया जेल, कई महीने से कोर्ट का नहीं मान रहा था आदेश
न्यायालय के आदेश पर इलिया पुलिस की कार्रवाई
पंकज चौहान को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार
पारिवारिक न्यायालय के आदेश पर पत्नी को देना था भरण-पोषण भत्ता
आदेश की अवहेलना करता रहा पंकज चौहान
चंदौली जिला के न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए इलिया थाना पुलिस ने रविवार सुबह डेहरी कलां गांव निवासी पंकज चौहान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले में कहा जा रहा है कि कोर्ट ने कई माह पूर्व पंकज को भरण-पोषण की निर्धारित धनराशि नियमित रूप से अदा करने का आदेश दिया था, किंतु वह लगातार आदेश की अवहेलना करता रहा और कई महीनों से भुगतान नहीं कर रहा था।
जानकारी के अनुसार पारिवारिक न्यायालय में पंकज चौहान के विरुद्ध उसकी पत्नी द्वारा भरण-पोषण (गुजारा भत्ता) के लिए वाद दायर किया गया था। अदालत ने कई माह पूर्व पंकज को भरण-पोषण की निर्धारित धनराशि नियमित रूप से अदा करने का आदेश दिया था, किंतु वह लगातार आदेश की अवहेलना करता रहा और कई महीनों से भुगतान नहीं कर रहा था। अदालत द्वारा आदेश का पालन न होने पर पंकज चौहान के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
इसी क्रम में रविवार की भोर में इलिया पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए पुलिस टीम ने पंकज चौहान को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश वल्लभ तथा हेड कॉन्स्टेबल हरिकिशन प्रजापति शामिल रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






