पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर मनाएं दिवाली, वृक्ष बंधु परशुराम सिंह की सलाह

सादगी के वातावरण में मनाएं दीपावली का त्योहार
आपस में मिलकर करें खुशी का इजहार
वृक्ष बंधु पर्यावरण संरक्षण के बता रहे हैं उपाय
दीपावली का त्यौहार शादगी पूर्वक मनाएं। घरों में एवं आसपास तेल व घी के दीपक जलाएं। चीन के झालर बत्तियों का पूरी तरह बहिष्कार करें, पटाखे ना फोड़े। इससे आसपास का वातावरण दूषित होगा तथा पर्यावरण को व्यापक पैमाने पर हानी पहुंचेगी।
यह बातें पर्यावरण विद् एवं वृक्ष बंधु डॉक्टर परशुराम सिंह ने चकिया तहसील अंतर्गत सैदूपुर में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हिंदू धर्म का सनातनी परंपरा है इस दिन घर एवं आसपास में घी और तेल का दीपक जलाने से वातावरण का शुद्धिकरण होता है, तथा नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए अपना जितना समर्थ हो उसी के अनुरूप दीपक जलाएं। घर में जलाए जाने वाला एक दीपक चीन के झालर बत्तियों की तरह रोशनी भले ही ना कर सके, लेकिन घरों में जलाया गया एक दीपक भी चीन के झालर बत्तियों की रोशनी की तुलना में काफी फायदेमंद साबित होगा।

उन्होंने कहा कि पटाखे फोडकर दीपावली मनाने से चंद मिनट की खुशी का इजहार तो किया जा सकता है, मगर उससे हम सभी के जीवन को जितना नुकसान होगा उसकी भरपाई किया जाना नामुमकिन है। पटाखे पर्यावरण के दुश्मन है हमें इन्हें जलाए जाने से बचकर रहना होगा। अपने आबो-हवा को बनाए रखना होगा क्योंकि पर्यावरण की शुद्धता से ही मानव का जीवन सुरक्षित रह सकेगा।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*