चंदौली पशु चिकित्सा संघ का चुनाव संपन्न: डॉ. सुजीत सिंह बने निर्विरोध अध्यक्ष, जिले की नई टीम घोषित
चंदौली जिला मुख्यालय पर सोमवार शाम हुई अहम बैठक में उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ की नई टीम का चुनाव हुआ। डॉ. सुजीत सिंह को अध्यक्ष और डॉ. विनोद सिंह को महामंत्री चुना गया है। जानें, किसे मिली क्या जिम्मेदारी।
डॉ. सुजीत कुमार सिंह बने निर्विरोध अध्यक्ष
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में बैठक
पशु चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प
पशु चिकित्सा संघ की नई कार्यकारिणी गठित
कर्मचारियों की समस्याओं पर हुआ विस्तार से मंथन
चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ, जनपद चंदौली की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार शाम जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुशवाहा की अध्यक्षता में संगठन को सशक्त बनाने और पशु चिकित्सकों की लंबित समस्याओं के निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
बैठक के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया और आपसी सहमति का पालन करते हुए संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। शहाबगंज पशु चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. सुजीत कुमार सिंह को निर्विरोध संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, डॉ. मुद्दसीर अली को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन पदाधिकारियों को मिला स्थान
संगठन को प्रशासनिक रूप से सुचारू चलाने के लिए अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं और जिम्मेदारियां सौंपी गयीं....
महामंत्री: डॉ. विनोद कुमार सिंह
संयुक्त मंत्री: डॉ. रामकुमार यादव
कोषाध्यक्ष: डॉ. मनोज कुमार सिंह
इसके साथ ही कार्यकारिणी को मजबूती देने के लिए डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. रणजीत पात्रा और डॉ. आनंद कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
संगठनात्मक हितों की रक्षा का संकल्प
नवनिवर्तित अध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पशु चिकित्सा सेवाओं को जिले में बेहतर बनाना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एक स्वर में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक संघर्ष और सहयोग करने पर बल दिया। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ पशु चिकित्सक मौजूद रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








