जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पुलिस से बचने के लिए तस्करों का फॉर्मूला फेल, झांसा देने के लिए लाद रखी था भूसी से भरी बोरियां

02 पिकअप वाहन मिर्जापुर अहरौरा की तरफ से आती हुई दिखाई दी पुलिस टीम द्वारा वाहनों  को घेराबंदी कर रोक लिया। वाहनों में सवार पशु तस्कर जंगल की ओर भाग निकले। 

 

पुलिस ने 2 पिकअप को 15 गोवंशों को किया बरामद

मौके से पशु तस्कर फरार हो गए

 मूसाखांड़ के रास्ते बिहार व पश्चिम बंगाल जा रहे थे जानवर

 

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ.अनिल कुमार द्वारा पशु तस्करों व अवैध शराब तस्करों व शातिर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश व निर्देश के क्रम में आशुतोष, क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 26.01.2024 को थाना चकिया के उ0नि0 अवध बिहारी यादव मय हमराह को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मिर्जापुर अहरौरा की तरफ से 02 पिकअप वाहन मे गोतस्कर गोवंशो को गोतस्करी व गोवध हेतु लादकर शिकारगंज होते हुए मूसाखांड़ के रास्ते बिहार व पश्चिम बंगाल को जायेंगे। 

मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 अवध बिहारी यादव द्वारा चौकी प्रभारी रामपुर भभौरा धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह बुलाया गया। कुछ देर बाद चौकी प्रभारी रामपुर भभौरा उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह उ0नि0 राकेश सिंह, उ0नि0 अशोक सिंह मय हमराह के डकही जाने वाले मोड़ पर कर गाढ़ाबन्दी करके आने वाले गोवंश तस्कर के वाहन पिकअप का इंतजार करने लगे।  कुछ समय बाद 02 पिकअप वाहन मिर्जापुर अहरौरा की तरफ से आती हुई दिखाई दी पुलिस टीम द्वारा वाहनों  को घेराबंदी कर रोक लिया। वाहनों में सवार पशु तस्कर जंगल की ओर भाग निकले। 


मौके से बरामद पिकअप वाहनों में डाले के चारों तरफ धान की भूसी बोरी में रखकर आड़ किया गया था। जिसके पीछे कुल 15 राशि (14 राशि जिन्दा व 01 राशि मृतक  ) गोवंश बरामद हुए। गोवंशो को बुरी तरीके से रस्सी से एक में  एक जोड़कर कसकर बांधा गया था। बरामद वाहनों का निरीक्षण करने पर एक वाहन पर नम्बर प्लेट पर UP65LT4229 अंकित पाया गया तथा दूसरा वाहन बिना नम्बर प्लेट के कब्जे में लिया गया।

उक्त वाहनों को अन्तर्गत धाना 207 मोटर वाहन अधि0 में सीज किया गया। बरामद शुदा गोवंशो व वाहन उपरोक्त को समय करीब 16.25 बजे कब्जा पुलिस में लिया गया।

pashu taskar ran away animals recovered

पंजीकृत अभियोग-


1.मुकदमा अपराध संख्या-  11/24 धारा 3/5ए/8/5 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 बनाम अभियुक्त नन्दलाल पुत्र मंखुरी बिन्द, निवासी-रूप्पन लठिया पंचकोसी रोड वछाव वाराणसी (वाहन स्वामी) 
2.मुकदमा अपराध संख्या- 12/24 धारा 3/5ए/8/5 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 429 भा0द0वि बनाम अज्ञात।

बरामदगी का विवरण-


1-15 राशि गोवंश  (14 राशि जिन्दा व 01 राशि मृतक  )
2-एक महेन्द्रा बोलेरो पिकप नं0 UP65LT4229
3-एक  महेन्द्रा बोलेरो पिकप चेचिस नं0 MA1ZN2GGA81A10395


इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, उप निरीक्षक अवध बिहारी यादव, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, उप निरीक्षक राकेश सिंह, उप निरीक्षक अशोक सिंह सम्मलित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*