जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

अम्बेडकर जयंती को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

बैठक में प्रभारी निरीक्षक मिर्ज़ा रिज़वान बेग ने आयोजकों को अम्बेडकर जयंती बिना किसी विवाद के मनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
 

अम्बेडकर जयंती को लेकर तैयारियों की समीक्षा

प्रभारी निरीक्षक मिर्ज़ा रिज़वान बेग ने दिए शांति बनाए रखने के निर्देश

संविधान निर्माता की जयंती को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र में आगामी 14 अप्रैल को डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर जयंती को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक मिर्ज़ा रिज़वान बेग ने आयोजकों को अम्बेडकर जयंती बिना किसी विवाद के मनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

Peace committee meeting

इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ0 अम्बेड़कर जयंती देश का राष्ट्रीय पर्व है जिसे मिल-जुलकर शांति पूर्वक मनाना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने जयंती आयोजकों से कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत  जानकारी प्राप्त करते हुए जयंती को सकुशल सम्पन्न कराने की अपील आयोजकों से किया।

Peace committee meeting

इसके अलावा उन्होंने शासन के निर्देशानुसार अम्बेड़कर प्रतिमाओं के सही रख-रखाव पर भी बल दिया। उन्होंने अंबेडकर जयंती मनाने वाले समिति के लोगों से कहा कि अराजक तत्वों पर नजर बनाये रखें। विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

इस अवसर मुख्य रूप से एसआई रामचन्द्र साही,एसआई संगम दुबे,एसआई कमलाकांत यादव,एसआई ओपी सिंह,अजय जायसवाल, सतीश,जितेन्द्र कुमार,उमेश,सुग्रीव, अजीत आदि उपस्थित थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*