चकिया नगर में जारी है छठ पूजा के लिए पोखरे की साफ-सफाई, चेयरमैन ने उठा रखा है जिम्मा
आस्था के महापर्व डाला छठ की तैयारी
चौथे दिन भी हुई पोखरे की सफाई
नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव खुद कर रहे हैं पोखर की सफाई
चंदौली जिले के चकिया नगर पंचायत स्थित मां काली मंदिर परिसर में लोक आस्था का महापर्व डाला छठ मनाए जाने हेतु लगातार चौथे दिन पोखर की सफाई की गई। वहीं पोखरे पर घाटों के आसपास रंग-रोदन का कार्य पूरा किया जा चुका है।
आपको बता दें कि सहदुल्लापुर चकिया की सामाजिक संस्था जय मां काली सेवा समिति के अध्यक्ष गुरुदेव चौहान एवम कोषाध्यक्ष लोहा सिंह चौहान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कमर भर पानी में फेके गए बोतल, कांच के टुकड़े ,प्लास्टिक ईट, पत्थर को हटाकर जमे हुए शैवाल को साफ करने का कार्य को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। वही बीच-बीच में चकिया नगर पंचायत की अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव भी पोखरे के गहरे पानी में उतरकर अपने हाथों से स्वयं सफाई कार्य कर रहे हैं।

इस संबंध में समिति के अध्यक्ष गुरुदेव चौहान ने बताया सूर्य उपासना का महापर्व तीन दिवसीय डाला छठ के दौरान पोखरे पर आस्था का सैलाब उमड़ता है भारी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं जिसको देखते हुए लगातार साफ सफाई की जा रही है ताकि व्रती महिलाओं, पुरुषों को पूजा करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।

कोषाध्यक्ष लोहा चौहान ने बताया तीन दिवसीय इस महापर्व में पूरे प्रांगण में स्ट्रीट लाइट झालरों से सजाकर प्रकाश की व्यवस्था, दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, अर्घ देने के लिए गाय के दूध की व्यवस्था, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए शिविर लगाकर हर संभव मदद किया जाएगा।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष गुरुदेव चौहान, लोहा सिंह, संजय चौहान,बाबू चौहान, मीडिया प्रभारी शुभम् मोदनवाल, अजवंत सिंह, दरोगा चौहान, अजीत, तिलकू, विजय यादव, शिवाजी यादव, सुरेश बाबा, किशन चौहान, धनतेरस यादव, कुमार चौहान, पिंटू, सन्नी, रानू चौहान आदि लोग मौजुद रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








