जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर चौकस है पुलिस, महिलाओं को लेकर खास सतर्कता

सैदूपुर में गुरु स्पोर्टिंग क्लब द्वारा स्वचालित प्रतिमा को देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पुलिस पूरे व्यवस्था को संभालने में काफी देर तक चक्रमण कर रही थी।
 

कोतवाली प्रभारी अर्जुनसिंह ने दुर्गा पंडालों का लिया जाएगा

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं को पंपलेट देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

चंदौली जिला के चकिया कोतवाली क्षेत्र में शरदीय नवरात्र में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा पंडालों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चकिया प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने विभिन्न पूजा पंडालों का जयजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी सहायता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।

  दुर्गा पूजा के दौरान सैदूपुर, सरैया, बसाढ़ी, बरहुआ, मगरौर में पूजा पंडालों के समक्ष भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। सरैया के नवयुवक मंगल दल के तत्वावधान में भक्ति संगीत की झांकी के कारण भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ चक्रमण करते रहे। वहीं सैदूपुर में गुरु स्पोर्टिंग क्लब द्वारा स्वचालित प्रतिमा को देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पुलिस पूरे व्यवस्था को संभालने में काफी देर तक चक्रमण कर रही थी।

 

इसी दौरान महिलाओं और बालिकाओं की भारी भीड़ को देखते हुए थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मिशन शक्ति अभियान का पंपलेट देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जानकारी प्रदान किया। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के दौरान लोग भयमुक्त वातावरण में पर्व का आनंद लें। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

  इस दौरान सैदूपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, राकेश यादव, सूरज कुमार, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, राजू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*