जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पुलिस चौकी के फॉलोवर की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क पर अचेत होकर गिरा, अस्पताल में किया गया मृत घोषित

बाल मुकुंद की मौत की खबर मिलते ही पत्नी प्रीति घटनास्थल पर पहुंच कर शव से लिपटकर विलाप करने लगी। गरीबी से जूझ रहा बालमुकुंद एकमात्र कमाऊ सदस्य था। परिवार में पत्नी दो बेटियां सुहानी 8 वर्ष, शिवानी 4 वर्ष के अलावा और कोई सदस्य नहीं है।
 

सैदूपुर पुलिस चौकी पर तैनात था फॉलोवर बालमुकुंद उर्फ अंगद

ड्यूटी खत्म कर पैदल घर लौटते समय किसान इंटर कॉलेज के पास हुआ अचेत

सड़क पर गिरते ही नाक और मुंह से बहने लगा खून

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

चंदौली जिले के चकिया कोतवाली अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर के समीप मंगलवार की रात 10 बजे पैदल घर जाते समय सैदूपुर पुलिस चौकी का फालोवर बाल मुकुंद (35) अचेत होकर गिर पड़ा। एंबुलेंस से उसे चकिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि क्षेत्र के बरहुआ गांव निवासी बालमुकुंद उर्फ अंगुद सैदूपुर पुलिस चौकी पर फॉलोवर का काम करता था। रोजाना की तरह रात में पुलिस चौकी पर खाना बनाने के बाद पैदल वह घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में किसान इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाल मुकुंद को एंबुलेंस से चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बाल मुकुद को मृत घोषित कर दिया।

बाल मुकुंद की मौत की खबर मिलते ही पत्नी प्रीति घटनास्थल पर पहुंच कर शव से लिपटकर विलाप करने लगी। गरीबी से जूझ रहा बालमुकुंद एकमात्र कमाऊ सदस्य था। परिवार में पत्नी दो बेटियां सुहानी 8 वर्ष, शिवानी 4 वर्ष के अलावा और कोई सदस्य नहीं है। बालमुकुंद की मौत के बाद पत्नी पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी उसके ऊपर आ गई है।

इस संबंध में चकिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि बालमुकुंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चलेगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*