जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अब इलाके में सक्रिय हो रही हैं सपा की पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व सरकार के कार्यों का कर रही बखान

चंदौली जिला के चकिया विधानसभा की समाजवादी पार्टी से रही पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने रविवार को क्षेत्र का दौराकर कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए विधायक पूनम सोनकर ने सरैया ग्राम सभा के पूर्व प्रधान अशोक कुमार गुप्त को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का जिला अध्यक्ष तथा सैदूपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा को विधानसभा चकिया अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही बसाढ़ी के ग्राम प्रधान मनोहर केशरी से भी शिष्टाचार मुलाकात किया।  

इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों तथा योजनाओं का वर्णन किया, तथा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

     इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता शिवपूजन यादव, पूर्व प्रधान विकास यादव, मोहम्मद इलियास, महमूद आलम, रमाकांत यादव, शिव प्रकाश गुप्ता, कृष्णा, संतोष केशरी, नंद कुमार पासवान, आलोक गुप्ता, कृष्ण देव सहित दर्जनों व्यापारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Poonam Sonkar

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*