जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कब सुधरेगी ग्रामीण इलाकों की बिजली, दिन व रात में घंटे-दो घंटे पर ट्रिपिंग से परेशान हैं लोग

ग्रामीण जमुना देवी,रूपा देवी,आदित्य पाण्डेय, उमाकांत पाण्डेय, धनंजय तिवारी, घनश्याम केशरी आदि का कहना है कि भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। इसी में बिजली कटौती भी लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है।
 

रात और दिन में हो रही बिजली कटौती

आपूर्ति में नहीं हो रहा सुधार

छूट रहे ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों के पसीने

चंदौली जिला के चकिया तथा इलिया विद्युत उपकेंद्रों से ग्रामीण अंचलों में होने वाली विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। गर्मी के तेवर के साथ ही बिजली ने झटका देना शुरू कर दिया है। ऐसा जून माह की शुरुआत से ही हो रहा है। इसके पूर्व तक बिजली आपूर्ति ठीक-ठाक होती रही। मगर इस समय पूरे इलाके में दिन व रात में घंटे-दो घंटे पर ट्रिपिंग से उपभोक्ता बेहाल हो जा रहे हैं। 

लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी से इलाके में रहने वाले लोग पसीना से तरबतर हो रहे हैं। बार-बार आपूर्ति ठप होने से इन्वर्टर की बैटरी भी ठीक से चार्ज नहीं हो पा रही है। शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन सुचारू आपूर्ति के लिए गंभीर नहीं है।

 बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने का शेड्यूल निर्धारित है। लेकिन यहां के विद्युत उपकेंद्रों से दिन में 6 से 8 घंटे तक आपूर्ति ठप कर दी जाती है। जिससे इलेक्ट्रानिक दुकानदारों, कामर्शियल उपभोक्ताओं के धंधे पर विपरीत असर पड़ रहा। कस्बाई बाजारों में पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। घंटों बिजली गुल रहने से किसान सिंचाईं ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। चकिया उपकेंद्र के सैदूपुर फीडर में अक्सर खराबी के चलते दिन और रात में कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है।

 सैदूपुर फीडर के मगरौर, गांधीनगर, जनकपुर, भटपुरवा, बरहुआ, रसिया, पालपुर, मनकपड़ा, लेहरा खास, सैदूपुर, शाहपुर, उसरी, बेलावर, रामशाला, सुल्तानपुर, अर्जी, ईशापुर, घुरहूपुर, सरैया, बसाढ़ी, खरौझा, बनरसिया, इसरगोढ़वा, खझरा, मालदह सहित लगभग 40 गांवों में बिजली आपूर्ति सही से नहीं हो पा रही है। वही दिन तो दिन लेकिन रात में भी बिजली आंख मिचौली खेल रही है।

  ग्रामीण जमुना देवी,रूपा देवी,आदित्य पाण्डेय, उमाकांत पाण्डेय, धनंजय तिवारी, घनश्याम केशरी आदि का कहना है कि भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। इसी में बिजली कटौती भी लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। दिन तो दिन रात में भी बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पा रही है। 

शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इसको लेकर पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई, खेती किसानी, और बिजली से होने वाले अन्य काम पूरी तरह से ठप हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं की गई तो आगे वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*