जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गड़ई नदी पर बनने जा रहा है पक्का पुल, विधायक करेंगे शिलान्यास

 चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में बांस बल्लियों के सहारे गड़ई नदी पार कर स्कूल जाने वाले बच्चों व ग्रामीणों को अब परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी।
 

 बबुरी क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में बनेगा पुल

बांस बल्लियों के सहारे गड़ई नदी पार करने वालों को मिलेगी राहत

बच्चों व ग्रामीणों को अब परेशानी से मिलेगी मुक्ति

 चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में बांस बल्लियों के सहारे गड़ई नदी पार कर स्कूल जाने वाले बच्चों व ग्रामीणों को अब परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि मुस्तफापुर तथा तकिया गांव के लोगों को जल्दी ही पक्के पुल की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए दो करोड़, छह लाख रुपये शासन से स्वीकृत हो गए हैं। आज विधायक रमेश जायसवाल इसका शिलान्यास करेंगे। 

बताते चलें कि मुजफ्फरपुर गांव को तकिया गांव से जोड़ने के लिए पक्के पुल न होने से ग्रामीण बांस बल्ली का पुल बनाकर आवागमन करते थे। इसके लिए मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने पहल कर शासन से पुल की मंजूरी कराई है।

pul on garai river

विधायक ने बताया कि मुस्तफापुर गांव में ग्रामीणों को गड़ई नदी पार करने के लिए पुल न होने के कारण बच्चों व ग्रामीणों को बांस बल्लियों के सहारे नदी पार करना पड़ता था। 


विधायक ने कहा कि इसके लिए दो करोड़ छह लाख रुपये स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे इलाके के 42 गांवों के लोगों को आवगामन में सुविधा मिलेगी।

                                                                                                                                                                                                                                                                             

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*