जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया तिराहे पर फूंका गया राहुल गांधी का पुतला, बोले-2024 के चुनाव में देंगे जवाब

चंदौली जिले के चकिया में भारतीय जनता पार्टी की ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयान पर आक्रोश जारी करते हुए चकिया तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और अपना विरोध प्रदर्शन किया।
 

भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा का प्रदर्शन

 राहुल गांधी के बयान पर आक्रोश

चकिया तिराहे पर राहुल गांधी का फूंका पुतला 

 

चंदौली जिले के चकिया में भारतीय जनता पार्टी की ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयान पर आक्रोश जारी करते हुए चकिया तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं में जमकर नारेबाजी की।

नारेबाजी कर रहे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को 2024 के लोकसभा चुनाव में इस तरह की टिप्पणी का खामियाजा भुगतना होगा।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जो बयान दिया गया है, वह पिछड़े वर्ग को नीचा दिखाने वाला है। इसको लेकर समाज के लोगों में आक्रोश है। चंदौली जनपद के ओबीसी वर्ग की ओर से इस बात का विरोध किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग लोकसभा 2024 के चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेगा। वहीं राहुल गांधी को अपनी ताकत दिखाने और जवाब देने की कोशिश करेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*