जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, राज्यसभा सांसद साधना सिंह हुयीं गोष्ठी में शामिल

जन योजनाओं में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए लगातार स्वयं सहायता समूह का निर्माण व योगदान किया जा रहा है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।
 

चकिया ब्लाक परिसर में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का हुआ आयोजन

सिकंदरपुर प्रधान सीमा व दिरेहू प्रधान नुजहत परवीन को सांसद ने किया सम्मानित

देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर सशक्तिकरण का संदेश

चंदौली जिले के चकिया नगर पंचायत स्थित ब्लॉक मुख्यालय परिसर में गुरुवार को पुण्यश्र्लोक देवी अहिल्याबाई व महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद साधना सिंह मौजूद रहीं। इस दौरान विकास खंड सिकंदरपुर गाव प्रधान सीमा व दिरेहू प्रधान नुजहत परवीन को सांसद ने अंगवस्त्र व प्रणाम पत्र देकर किया सम्मानित किया गया।

 MP Sadhna Singh

बताते चलें कि कार्यक्रम में महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में उपलब्धियों की चर्चा की गई। बताया गया कि वर्तमान सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा तमाम उपाय किए जा रहे हैं, जिनका लाभ देश की आधी आबादी को मिल रहा है, उदाहरण के तौर पर सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कन्याओं को दिए जाने वाले 50000 अनुदान को बढ़कर 100000 कर दिया गया है।

 MP Sadhna Singh

 साथ ही साथ जन योजनाओं में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए लगातार स्वयं सहायता समूह का निर्माण व योगदान किया जा रहा है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सैकड़ो की संख्या में मौजूद आशा कार्यकत्री व महिला मेट समेत अन्य महिलाओं ने तालिया बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 MP Sadhna Singh

कार्यक्रम में चंदौली भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने सरकार द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की।महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की भागीदारी लगातार बढ़ये जाने पर बल दिया।

 MP Sadhna Singh

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष, चकिया नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य दीपक पासवान, मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*