जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बरांव गांव में चल रही श्रीराम कथा का सातवां दिन, कथा वाचिका मानस मयूरी सुना रहीं कथा

कथा वाचिका शालिनी त्रिपाठी ने कहा कि रावण से युद्ध के समय भगवान श्रीराम कहतें है कि अधर्म पर विजय प्राप्त करने के लिए जो धर्म रूपी रथ है उसमें शौर्य के साथ- साथ धैर्य रूपी पहिया होने चाहिए। जीवन में धैर्यपूर्वक बड़ी बड़ी कठिनाईयों को पार किया जा सकता है।
 

परीक्षा और समीक्षा से नहीं प्रतीक्षा से मिलते हैं परमात्मा

शालिनी त्रिपाठी की संगीतमय रामकथा

श्रीराम कथा के सातवें एवं अंतिम दिन कथा

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत बरांव गांव में चल रही श्रीराम कथा के सातवें एवं अंतिम निशा पर कथा वाचिका मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने श्रोताओं को श्रीराम कथा सुनाते हुए कहा कि प्रभु को नाही परीक्षा से, नहीं समीक्षा से अपितु प्रतीक्षा से प्राप्त किया जा सकता है।

Ramkatha in baraw

   उन्होंने कहा कि मइया शबरी वन में वर्षों तक प्रभु श्रीराम की राह देखते रह गई और भरत चौदह वर्षों तक धैर्य के साथ प्रभु की प्रतीक्षा करते रहें। लेकिन माता सती परीक्षा लेकर प्रभु को जानने का प्रयास की, वहीं सूपर्णखा समीक्षा के भाव से प्रभु को प्राप्त करना चाहतीं हैं लेकिन भगवान समीक्षा नहीं प्रतीक्षा करने वाले को मिलते हैं। माता शबरी,ऋषि शरभंग, अगस्त अत्रि,अयोध्यावासी एवं भईया भरत ने भी धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा से प्रभु को प्राप्त कर लिया। 

Ramkatha in baraw

कथा वाचिका शालिनी त्रिपाठी ने कहा कि रावण से युद्ध के समय भगवान श्रीराम कहतें है कि अधर्म पर विजय प्राप्त करने के लिए जो धर्म रूपी रथ है उसमें शौर्य के साथ- साथ धैर्य रूपी पहिया होने चाहिए। जीवन में धैर्यपूर्वक बड़ी बड़ी कठिनाईयों को पार किया जा सकता है। धर्म में धैर्य आवश्यक है। चौदह वर्ष के पश्चात रावण पर विजय प्राप्त कर प्रभु श्रीराम, भरत जी एवं समस्त नगर नर नारियों से मिलें हैं। इसी बीच राम राज्य बैठे त्रैलोका हर्षित भये गए सब लोका की चौपाई सुनाकर सब को भावविभोर कर दिया। प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक की कथा सुनते ही श्रोता झूम उठे। और विजय की जयकारा से पूरा माहौल राममय हो उठा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*