बारिश के चलते दो और परिवार का कच्चा मकान हुआ धराशाई बेघर हुए लोग, नहीं रहा किसी को परवाह
tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show
चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत खरौझा गांव में बारिश के चलते आशा देवी तथा विजय विश्वकर्मा का रिहायशी कच्चा मकान धराशाई हो गया। जिससे मकान के अंदर रखा खाने-पीने की सामग्री सहित गृहस्ती का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं मकान गिरने से दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
सरकार भले ही गांव के चौमुखी विकास एवं ग्रामीणों के जीवन स्तर को उठाने के लिए करोड़ों रुपए प्रति वर्ष विकास कार्यों पर खर्च कर रही है। गरीबों को आवास सहित सभी सुविधाएं सुलभ कराने जाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं।
वहीं मजदूर नारायण विश्वकर्मा की पत्नी आशा देवी तथा विजय विश्वकर्मा को आज तक एक अदद पक्का आवाज तक नहीं मिल पाया है। जिससे दोनों परिवार बरसों पुराना रिहाईसी कच्चा मकान में बच्चों के साथ जीवन बसर कर रहा था। इसी बीच दोनों मकान बुधवार की अपराहन अचानक भरभरा कर गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि मकान गिरते वक्त परिवार का कोई सदस्य उसके अंदर नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से बचाया जा सका।
ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गरीब आशा देवी तथा विजय विश्वकर्मा को आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने का मांग किया है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







