जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

युगांन्धर सेवा समिति द्वारा धूमधाम से साथ लहराया गया तिरंगा

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के अमांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर युगांन्धर सेवा समिति द्वारा धुमधाम से अमांव त्रिमुहानी पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया था
 

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के अमांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर युगांन्धर सेवा समिति द्वारा धुमधाम से अमांव त्रिमुहानी पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया था जिसमें ग्राम प्रधान यदुनाथ सिंह चौहान व समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व प्रधान प्रभु नारायण यादव ने ध्वजारोहण किया गया।


 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभु नारायण यादव ने कहा कि भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था और तब से हम सब इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। जब हमारा देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ तो उस समय भारत के पास अपना कोई संविधान नहीं था, लेकिन बाद में काफी विचार-विमर्श के बाद डॉ. बीआर अंबेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया और भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया गया। भारतीय संविधान के इस मसौदे को विधान परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया और 26 नवंबर 1949 में इसे अपनाया गया, लेकिन 26 जनवरी 1950 में इसे प्रभावी रूप से लागू किया गया।

 yugandhar sewa samiti

इस मौके पर युवा समाजसेवी मिथिलेश कुमार ने कहा कि आज हम सब यहां इस स्पेशल दिन को मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जो हमें मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने साहस और प्रेरणा देता है। यह दिन हमें भारत गणराज्य की स्थापना की याद दिलाता है। इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य देश कहलाता है। हमारे महान भारतीय नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।


 इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा, अरविंद सिंह चौहान, अनुराग शर्मा, राजन सिंह, श्याम सुंदर, अभिषेक जायसवाल, भूपेन्द्र वर्मा, संजय चौहान मेराजुद्दीन, इरफान अहमद,ताजूदिन, शैलेश चौहान होसिला विश्वकर्मा, अरविंद गुप्ता कल्लू  आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*