रिंकू विश्वकर्मा दूसरी बार बने शहाबगंज भाजपा मण्डल के अध्यक्ष
चंदौली जिले के शहाबगंज में भाजपा इकाई शहाबगंज के रिंकू विश्वकर्मा को दूसरी बार मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। इसकी घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया।
आपको बता दें कि रसिया गांव निवासी रिंकू विश्वकर्मा मण्डल अध्यक्ष का पद सुशोभित कर रहे थे। पार्टी के निर्देश पर 15 दिसम्बर को इलिया कस्बा स्थित मंगल विद्या मंदिर के परिसर में मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन किया गया। जहां 6 पार्टी कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया था। सोमवार को पार्टी द्वारा पुनः अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुशील दूबे, अरविन्द द्विवेदी, अक्षय कुमार वर्मा, रामचन्द्र जायसवाल, सूरज, पप्पू पाण्डेय, सनी दयाल चौहान, सदानंद प्रजापति, अनिल विश्वकर्मा, मिथिलेश उपाध्याय, प्रकाश मौर्य, अनीश पटेल सहित आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त किया।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*