जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नदी में डूबने से बुझा इकलौता चिराग, लाश की हो रही है तलाश

सावन के बीच इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं।
 

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ जुटी तलाश में

सिकंदरपुर नकटी गांव में दर्दनाक हादसा

चंद्रप्रभा नदी में नहाने के दौरान डूब गया ऋषि

चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर नकटी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के सुनील पांडेय का 12 वर्षीय इकलौता पुत्र ऋषि पांडेय चंद्रप्रभा नदी में नहाने के दौरान डूब गया। परिजनों और ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऋषि नदी किनारे खेल रहा था। गांव के कुछ लड़कों को नहाते देख वह भी कपड़े उतारकर पानी में उतर गया। गहरे पानी में जाने से वह तेज बहाव में समा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना पर बबुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू कराया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जो नदी में तलाशी ले रही है। साथ ही, एसडीआरएफ की टीम भी वाराणसी से रवाना हो चुकी है।

इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। पिता सुनील पांडेय बेसुध पड़े हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे सैकड़ों लोग घटना की जानकारी पाकर इकट्ठा हो गए।

बबुरी थाना प्रभारी ने बताया कि “गहरे पानी और तेज बहाव के कारण कठिनाई आ रही है, लेकिन टीम लगातार प्रयास कर रही है। वाराणसी से अतिरिक्त गोताखोर भी बुलाए गए हैं।”

सावन के बीच इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*