जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सांप के काटने से हुई रिया की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली जिले के चकिया विकास खंड के ग्राम सभा मुडहुआ उत्तरी में सांप के काटने से रिया गुप्ता (14) पुत्री स्वर्गीय धर्मेंद्र गुप्ता की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक कराते रहे। 
 

चंदौली जिले के चकिया विकास खंड के ग्राम सभा मुडहुआ उत्तरी में सांप के काटने से रिया गुप्ता (14) पुत्री स्वर्गीय धर्मेंद्र गुप्ता की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक कराते रहे। इसी में रिया की मौत हो गई।

लोगों ने बताया कि खाना खाने के दौरान रिया अचार निकालने के लिए कमरे के अंदर गई। जैसे ही उसने मर्तबान का ढक्कन खोला पीछे से सांप ने उसे डंस लिया। इसके बाद आनन फानन में परिजनों द्वारा झाड़ फूंक करने के लिए उसे अमवा शक्तिमाई मंदिर ले गए। लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि 7 महीने पूर्व रिया के पिता धर्मेंद्र गुप्ता की कैंसर से मृत्यु हो चुकी है। मृत बालिका का परिवार काफी गरीब है।

 वही इस संबंध में ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि खाना खाने के दौरान बालिका आचार लेने घर के अंदर कमरे में गई थी जिसके पीछे जहरीला सांप छुपा हुआ था। जिसने बालिका को डस लिया। जिसके कारण बालिका की मौत हो गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*