जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अब तो चकिया में भी लगता है जाम, कौन करेगा समस्या का समाधान

सबसे खराब स्थिति नगर के शमशेर ब्रिज पर बनी रही। झंड गाती से गांधी पार्क तक दो से तीन घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद बड़े बहन नगर में प्रवेश कर जा रहे हैं। जाम से वाहन रेंगकर चल रहे हैं।
 

शमशेर ब्रिज पर अक्सर लगा रहता है जाम

थम जाया करते हैं वाहनों के पहिए

खोजना होगा जाम की समस्या का समाधान

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में जाम की समस्या निरंतर विकराल रूप धारण करती जा रही है। इसके निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। हर रोज जाम लगने से लोग परेशान हो चुके चुके हैं। नगर में यह समस्या नासूर बन गई है। सड़क के दोनों किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े बहनों के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है।

आपको बता दें कि बुधवार को शमशेर ब्रिज पर जाम लगने से लोग एक घंटे तक फंसे रहे। इस दौरान पैदल आवागमन भी मुश्किल रहा। राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। नगर के तहसील रोड, गांधी पार्क, पुरानी सब्जी मंडी, बलाक व सहदुल्लापुर तिराहे के पास दिन में कई बार जाम लगने से लोगों को जूझना पड़ता है।

बताते चलें कि ब्लाक गेट के सामने टेंपो चालकों के आड़े तिरछे खड़े कर सवारी भरने से दिनभर जाम की स्थिति बनी। बुधवार की दोपहर में स्कूलों की छु‌ट्टी के दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंस गई। इससे बच्चे परेशान हो उठे। वहीं, घर पहुंचने में भी विलंब हुआ। फुटपाथ पर जगह नहीं होने के कारण पैदल चालने वाले लोगों को भी मुरिकान का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे राहगीरों के पसीने छूट गए।

मौजूद लोगों ने बताया कि सबसे खराब स्थिति नगर के शमशेर ब्रिज पर बनी रही। झंड गाती से गांधी पार्क तक दो से तीन घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद बड़े बहन नगर में प्रवेश कर जा रहे हैं। जाम से वाहन रेंगकर चल रहे हैं। जाम में फंसे लोग यातायात नियंत्रित करने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न होने से आक्रोशित नजर आए।

बताते चलें कि विधायक कैलाश आचार्य का वहन भी जाम के झाम में फंस गया। सुरक्षा कर्मियों के प्रयास के बाद विधायक का वाहन जाम से बाहर निकला। नागरिकों ने कहा कि जाम लगने से परेशानी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से कई बार अभियान चलाए गए, लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुई है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी चकिया ने बताया कि नगर में जाम की समस्या गंभीर है। इसकी गंभीरता से लिया गया है है। शीघ्र ही व्यापारियों सहित प्रबुद्धजनों व नगर पंचायत की जनप्रतिनिधियों की बैठक कर नगर का जाम से छुटकारा दिलाने का ठोस प्रयास किया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*