जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया के नगर पंचायत चेयरमैन ने कराया रुद्राभिषेक व हवन, सावन के पहले सोमवार को विशेष पूजा

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया।
 

 नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने किया रुद्राभिषेक

समस्त नगरवासियों के सुख-समृद्धि का किया प्रार्थना

मां गायत्री एवं प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा

चंदौली जिला की चकिया में सावन माह के पहले सोमवार को नगर पंचायत स्थित मां गायत्री एवं प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में प्रातः काल रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। एवं भंडारे का आयोजन कर हजारों नगर वासियों को प्रसाद ग्रहण कराया।

nagar panchayat

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। 

nagar panchayat

रुद्राभिषेक के बाद चेयरमैन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के बाद चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने नगरवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

nagar panchayat

इस दौरान अर्चना श्रीवास्तव,संदीप गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप, केशरी नंदन, शुभम मोदनवाल, बादल सोनकर, सुनील मद्धेशिया, शिवजनम जायसवाल, शिवरतन गुप्ता, राहुल सोनकर आदि नगरवासी उपस्थित रहे।

nagar panchayat

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*