सैदूपुर कस्बा में लगा कूड़े का ढेर, कई दिनों से है सफाईकर्मी नदारद
साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे प्रधान
कब औऱ कहां काम करता है सफाईकर्मी
साल में केवल एक बार करता है बाजार में सफाई
चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत सैदूपुर कस्बा में सफाई कर्मी के ना आने से जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिससे पूरे कस्बे में गंदगी फैला हुआ है। बारिश के मौसम में कूड़े के उठने दुर्गंध से संक्रामक बीमारी के फैलने का खतरा गहराता जा रहा है, जिससे कस्बा के लोगों में रोष व्याप्त है।

बता दें कि सैदूपुर कस्बा के सफाई के लिए एक सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है।जो पूरे साल में एक बार नाली की सफाई करने के बाद उसका कभी भी पता नहीं चलता। जिससे कस्बा में जगह-जगह कूड़े का ढेर लग जाता है। सफाई कर्मी के ना आने से फैल रही गंदगी को देखते हुए लोगों ने अपने खर्चे से महीना देकर प्राइवेट सफाई कर्मी से कूड़ा फेंकने की व्यवस्था करायी। पिछले दो वर्षों से प्राइवेट सफाई कर्मी के भरोसे कस्बा की सफाई होती रही, मगर एक पखवाड़े से उसके ना आने से सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है और पूरे कस्बे में जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया है। गांव की गंदगी की सफाई और कूड़ा उठाने के लिए कूड़ा वाहन भी सरकारी योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराया गया है। लेकिन आज तक उसका प्रयोग नहीं किया गया। जिससे ग्रामीण गंदगी के बीच रहने को मजबूर है।
कस्बा के घनश्याम केसरी, रमेश केसरी, युगलेश्वर, विनोद कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप आदि ने कस्बा की सफाई व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित न कराए जाने पर आंदोलन का चेतावनी दिया है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








