जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली के लाल राजेश विश्वकर्मा को मिला 'हिंदी रत्न सम्मान', विद्यालय परिवार ने किया भव्य अभिनंदन

चंदौली के साहित्यकार और शिक्षक राजेश विश्वकर्मा को 'हिंदी रत्न सम्मान 2026' से नवाजा गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सिकंदरपुर स्थित विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें अंगवस्त्र और श्रीराम का चित्र भेंट किया गया।

 
 

साहित्यकार राजेश विश्वकर्मा को मिला हिंदी रत्न

सिकंदरपुर के राष्ट्रीय सेवा विद्यालय में सम्मान

अंगवस्त्र और राम चित्र भेंट कर अभिनंदन

साहित्य को समाज का दर्पण बताया गया

नई पीढ़ी को साहित्यिक प्रेरणा देने पर जोर

चंदौली जनपद अंतर्गत चकिया तहसील के सिकंदरपुर निवासी राजेश विश्वकर्मा ने साहित्य जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। राष्ट्रीय सेवा विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत, साहित्यकार एवं कवि राजेश विश्वकर्मा को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'हिंदी रत्न सम्मान 2026' से विभूषित किया गया है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर शनिवार को विद्यालय परिसर में एक विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

गणमान्य अतिथियों ने किया अभिनंदन
 सम्मान समारोह के दौरान भाजपा चकिया मंडल की उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, प्रधानाचार्य अंजना महंत और अवधेश विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने राजेश विश्वकर्मा को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर और भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वक्ताओं ने उनके काव्य लेखन और सामाजिक चेतना जगाने वाली कृतियों की जमकर सराहना की।

साहित्य समाज का दर्पण: अनीता शर्मा 
मुख्य अतिथि अनीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राजेश विश्वकर्मा जैसे प्रतिभाशाली साहित्यकार को सम्मानित करना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है और इससे नई पीढ़ी को अपनी भाषा व साहित्य के प्रति जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

शिक्षण के साथ संस्कारों का संगम
 प्रधानाचार्य अंजना महंत ने बताया कि राजेश विश्वकर्मा न केवल एक अच्छे साहित्यकार हैं, बल्कि एक समर्पित शिक्षक भी हैं, जो बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कार भी देते हैं। समारोह में रीमा पाल, दीक्षा विश्वकर्मा, सुरेंद्र और आशा सहित विद्यालय परिवार व ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में राजेश विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और भी उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*