सैदूपुर डांडिया महोत्सव: गरबा की धुन और डांडिया की खनक पर देर रात तक थिरके लोग, छाया नवरात्र का खुमार
सैदूपुर के पुरुषोत्तम लॉन में आयोजित डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बच्चों ने गरबा व डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया। गायक युगान सिंह के गीतों ने समां बांधा।
सैदूपुर में भव्य डांडिया महोत्सव
गरबा और डांडिया की धुन पर थिरकन
सिंगर युगान सिंह की मधुर प्रस्तुतियां
नारी शक्ति और संस्कृति का अद्भुत संदेश
आयोजक आकांक्षा जायसवाल ने जताया आभार
चंदौली जिले के चकिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत सैदूपुर स्थित पुरुषोत्तम लॉन में शारदीय नवरात्र के उल्लास के बीच डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। शुक्रवार की रात आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में जबरदस्त धूम देखने को मिली। देर रात तक चले इस भव्य उत्सव में महिलाओं, युवतियों और नन्हें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

सजावटी परिधानों में थिरके प्रतिभागी
रंग-बिरंगे पारंपरिक गुजराती और भारतीय परिधानों में सज-धजकर पहुंचे प्रतिभागियों ने डांडिया की छड़ियों की खनक और गरबा की मनमोहक धुनों पर कदम से कदम मिलाया। महिलाओं और बच्चों की आकर्षक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने पूरे पुरुषोत्तम लॉन परिसर को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

अतिथियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ
महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन राधेश्याम द्विवेदी और रणजीत प्रसाद जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दशरथ सोनकर, मनोहर केशरी, अशोक केशरी और अनुराग जायसवाल ने शिरकत की।

अतिथियों का किया गया नागरिक अभिनंदन
आयोजन समिति की प्रमुख आकांक्षा जायसवाल ने मुख्य अतिथि समेत सभी विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस सफल आयोजन में उनके साथ उमेश मौर्य और सूरज मौर्य ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिनकी बदौलत कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सका।
गायक युगान सिंह के गीतों पर झूमे लोग
उद्घाटन के बाद जैसे ही संगीत शुरू हुआ, हाथों में रंग-बिरंगी डांडिया छड़ियां थामे प्रतिभागी डांस फ्लोर पर उतर आए। इस दौरान आमंत्रित मशहूर सिंगर युगान सिंह ने अपनी सुरीली आवाज और धमाकेदार गीतों से माहौल में चार चांद लगा दिए। उनकी एक से बढ़कर एक गायकी पर लोग देर रात तक थिरकते रहे।
नारी शक्ति और संस्कृति को समर्पित आयोजन
कार्यक्रम की आयोजक आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि शारदीय नवरात्र नारी शक्ति, भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं का पर्व है। इस डांडिया महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा उजागर करने के लिए एक सुरक्षित और बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी का आभार जताया।
समारोह में ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस उत्सव में ग्राम प्रधान शीला गुप्ता, उषा गुप्ता, अजय गुप्ता, तुलसी प्रसाद जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, लाल बहादुर केशरी, जितेंद्र जायसवाल, अंकित द्विवेदी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं प्रतिभागियों में ऐश्वर्या, सौम्या केशरी, मीरा केशरी, हनी, मालती, सुनीता, नीतू, प्रिया, संजना, स्नेहा, सुप्रिया, नीलू, रवि रंजन, हरिओम, राज रंजन, पंकज, आर्यन और कृष्णा ने चढ़-बढ़कर भाग लिया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







