जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सपा संस्थापक के पहली पुण्यतिथि पर जुटे सपाई, ऐसे किया गया याद

मुलायम सिंह के कार्यो को देखते हुए मृत्युपरांत केंद्र सरकार ने पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया था। अपने जीवनकाल में  भारत के रक्षा मंत्री के रूप में देश की सेवा किया। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
 

सेमरा गांव स्थित काली माता मन्दिर आयोजन

मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि

समाजवाद की विचारधारा को फैलान का संकल्प

 

 चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित काली माता मन्दिर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर सपाईयों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के कार्यों को याद किया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम नेता जी ने जीवन पर्यन्त समाज के सभी वर्ग के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त ऊंच नीच की खाई को समाजवाद के रास्ते पर चलकर ही समाप्त किया जा सकता है।

samajwadi party leaders
मुलायम सिंह के कार्यो को देखते हुए मृत्युपरांत केंद्र सरकार ने पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया था। अपने जीवनकाल में  भारत के रक्षा मंत्री के रूप में देश की सेवा किया। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव पिछड़ों के मसीहा के रूप में जाने जाते रहे हैं। जिन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया की समाजवाद की विचारधारा को बल देते हुए इस पर काम किया। मुलायम सिंह ने शहीद सैनिकों के सम्मान के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया था कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों के पार्थिव शरीर पर तिरंगा झण्डा लगाकर उनके परिजनों को  सम्मान सौंपा जाय।

samajwadi party leaders
इस मौके पर बाबासाहेब बाहिनी के जिला प्रभारी मुन्ना भास्कर प्रधान, सुनील सिंह ,चन्द्रभान सिंह,त्रिलोकी पासवान ,महमुद आलम, रजवन्त फौजी, राम सहारे यादव, बिरहा गायक चन्दन लाल यादव, त्रिभुवन यादव, सुभाष यादव, महेश पासवान, महेंद्र साहनी,गुलाब पासवान,बलवंत गौड़,बबलू शर्मा, अमरनाथ यादव ,रामपति यादव, बिहारी यादव सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनरायण यादव व संचालन प्रियान्द पाण्डेय ने किया।

samajwadi party leaders

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*