जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

समाजवादी पार्टी की SIR अभियान को लेकर मीटिंग, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने दिए टिप्स

कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर ग्रामीणों के नामों की पुष्टि करेंगे और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ेंगे।इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।
 

चकिया विधानसभा में  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मीटिंग
  पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने दी विस्तार से जानकारी
 अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर कराएं वोटर लिस्ट को अपडेट

चंदौली जिले के शहाबगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की रविवार को सेमरा बगीचे में  एसआईआर अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मीटिंग में इस बात का फैसला लिया गया कि इस अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर ग्रामीणों के नामों की पुष्टि करेंगे और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ेंगे

बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में हर पात्र नागरिक का नाम जोड़ना है।उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इसका लक्ष्य समाज के हर वर्ग के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़कर उनके मताधिकार को सुनिश्चित करना है। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रभारी आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का संकल्प है।उन्होंने जोर दिया कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे और हर घर का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर ग्रामीणों के नामों की पुष्टि करेंगे और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ेंगे।इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।बैठक में मुख्य रूप से विधान सभाध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, त्रिलोकी पासवान ,ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह मुखिया,शमीम,झब्बू सोनकर,मिंटू,राम सहारे यादव,प्रेम यादव,लाल बरत यादव,सीपी खरवार,छांगुर यादव आदि उपस्थित थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*