जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सम्राट अशोक महान की जयंती, समाजवादियों ने भी धूमधाम से मनायी

पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक महान के इतिहास को पढ़ने व समझने की आवश्यकता है।
 

सम्राट अशोक के महान कार्य आज भी अनुकरणीय

युद्ध को देखकर हिंसा त्याग दी और शांति और अहिंसा का मार्ग चुना

एक ऐसा अखंड भारत दिया जिसमें सभी जाति धर्म के लोग रह सकें

चंदौली जिले के चकिया इलाके में भी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान मौर्य की जयंती को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर धूमधाम से मनाया गया। साथ ही उनके आदर्शों और कार्यों पर चर्चा की गयी।

चकिया निर्भयदास हनुमान मंदिर प्रांगण में विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव के कुशल नेतृत्व में सम्राट अशोक महान की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए जयंती को बहुत ही धूमधाम से भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया।

samrat ashok jayanti

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक महान के इतिहास को पढ़ने व समझने की आवश्यकता है। विश्व का ऐसा कोई शासक नहीं जो सम्राट अशोक महान के आगे टिक सका हो। सम्राट अशोक के आहट मात्र से बड़े-बड़े योद्धा रणभूमि छोड़कर भाग खड़े होते थे। आज हम ऐसे अखंड भारत से हैं। इस अखंड भारतवर्ष के निर्माता सम्राट अशोक महान है।

samrat ashok jayanti

वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक महान ने जब कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म अपनाया तो उन्होंने हिंसा त्याग दी और शांति और अहिंसा का मार्ग चुना। साथ ही बौद्ध धर्म का विश्व भर में प्रचार प्रसार करवाया। इस भारतवर्ष के चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान ऐसे हस्ती को कोटि-कोटि नमन करता हूं, जिन्होंने एक ऐसा अखंड भारत दिया। इसमें सभी जाति धर्म के लोग निवास करते हैं।

samrat ashok jayanti

इस दौरान पूर्व विधायक प्रतिनिधि अश्वनी सोनकर, सदर मुस्ताक साहब, जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार राव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बब्बन यादव, सुधाकर कुशवाहा, अरशद खान, विधानसभा प्रभारी संतोष यादव,  त्रिलोकी पासवान, अरुण कुमार, राजेश पटेल, शमशेर यादव, सुनील बियार, पत्रकार देवा सरकार व भारी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*