जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सब पढ़ें, सब बढ़ें: कम्पोजिट विद्यालय ठेकहा में स्कूल चलो अभियान के तहत गूंजे नारे, गांव-गांव पहुंची शिक्षा की गूँज

शहाबगंज के ठेकहा में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। संकुल प्रभारी और ग्राम प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया, जिसका उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।

 
 

कम्पोजिट विद्यालय ठेकहा की भव्य रैली

ग्राम प्रधान और संकुल प्रभारी की मौजूदगी

"सब पढ़ें-सब बढ़ें" के गूंजे नारे

शत-प्रतिशत नामांकन हेतु जागरूकता अभियान

अभिभावकों से नियमित स्कूल भेजने की अपील

चंदौली जिले के शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय ठेकहा में सोमवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जबरदस्त उत्साह देखा गया। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही गांव के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।

गाजे-बाजे के साथ गांव में भ्रमण
रैली का शुभारंभ संकुल प्रभारी हरी ओम पाण्डेय एवं ग्राम प्रधान सजाउद्दीन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। गाजे-बाजे के साथ निकली इस रैली ने पूरे गांव का भ्रमण किया। रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने "शिक्षा है अधिकार हमारा" और "सब पढ़ें, सब बढ़ें" जैसे गगनभेदी नारे लगाकर ग्रामीणों का ध्यान आकृष्ट किया। इस दौरान गांव की गलियों में शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक माहौल नजर आया।

अभिभावकों से नामांकन की अपील
भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से सीधा संवाद किया और उनसे अपने बच्चों का सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील की। प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की नींव है, इसलिए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना सुनिश्चित करें।

रैली पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर अजय सिंह, यादवेन्द्र रावत, आशीष कुमार, अनिल कुमार, अनुपमा शर्मा, जितेन्द्र बहादुर, वसीम परवेज, कृष्णा यादव, सौरभ कुमार, प्रियंम्बदा पाण्डेय, आकाश और एसएमसी अध्यक्ष अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*