जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शहाबगंज विकास क्षेत्र में छठ पर्व का शुभारंभ, घाट पूजन पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे अफसर ​​​​​​​

चंदौली जिले के शहाबगंज विकास क्षेत्र में छठ पर्व का शुभारंभ शनिवार को घाट पूजन के साथ शुरू हो गया। शनिवार की शाम को व्रती महिलाएं परिजनों के साथ सरोवर, तालाब व नदी के किनारे घाट पूजन को पहुंची
 

घाट पूजन को पहुंची व्रती महिलाएं

SDM व CO ने भी घाटों का किया निरीक्षण

लोगों को दिए आवश्यक निर्देश

चंदौली जिले के शहाबगंज विकास क्षेत्र में छठ पर्व का शुभारंभ शनिवार को घाट पूजन के साथ शुरू हो गया। शनिवार की शाम को व्रती महिलाएं परिजनों के साथ सरोवर, तालाब व नदी के किनारे घाट पूजन को पहुंची जहां बेदी बनाकर विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया। इसी के साथ छठ पूजा का पर्व प्रारंभ हो गया। वही घाटों की साज सजावट भी शुरू हो गयी।


आपको बता दें कि छठ पर्व की व्यवस्था की जांच परख के लिए आज उपजिलाधिकारी कुन्दन राज कपूर,सीओ आशुतोष व बीडीओ दिनेश सिंह ने भी क्षेत्र के हडौरा व कलानी गांव के तालाबों व शहाबगंज के कर्मनाशा नदी के तट पर बने घाटों का निरीक्षण किया। वही मातहतों को साफ सफाई के साथ प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।  

इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दिया की छठ घाटों पर भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित रहे। जिससे किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना घटित नहीं होने पाएं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*