जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शहाबगंज PHC पर SDM ने मारा छापा, 14 में से सिर्फ 5 कर्मचारी हाजिर, ज्यादा मिले नदारद

उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। जहां रजिस्टर पर 14 स्वास्थ्य कर्मियों का नाम अंकित था। जहां सफाई कर्मचारी साजन कुमार का उपस्थित दर्ज नही था।
 

सुबह 9:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे SDM विकास मित्तल

14 कर्मचारियों के नाम उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज

लेकिन अधिकतर मिले नदारद

मरीजों से की गई पूछताछ में खुली अस्पताल की पोल

चंदौली जिले के शहाबगंज में उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने मंगलवार की सुबह 9:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। अचानक एसडीएम के आने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। जहां रजिस्टर पर 14 स्वास्थ्य कर्मियों का नाम अंकित था। जहां सफाई कर्मचारी साजन कुमार का उपस्थित दर्ज नही था। बाकी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज थी। लेकिन मौके पर एल टी अमरनाथ,वार्ड ब्वाय हरिद्वार ही उपस्थित दिखें जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया।

sdm chakiya inspection

आपको बता दें कि वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इलिया पर नियुक्त  चिकित्सक डाक्टर चन्द्रगुप्त मिले जिनसे दवा स्टाक,ओटी रुम,लेबर रूम, पैथॉलाजी केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां उपस्थित मरीजों से दवा के बारे में जानकारी प्राप्त किया। जिस पर उपस्थित मरीजों ने बताया कि हम लोग 9 बजे से उपस्थित हैं। लेकिन अभी तक न पर्ची बनी ना कोई डाक्टर देखने आया है। इसके बाद उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण कर जानकारी लिया।

sdm chakiya inspection

वहीं उपस्थित स्टाफ नर्स प्रिया कौशल व एनम आशा यादव से बच्चों के टीकाकरण के बाबत जानकारी लिया। जहां जगह की कमी जानकारी होने पर अर्धनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे जहां गेट का ताला बंद होने से वापस चले आये। उन्होंने उपस्थित चिकित्सक चन्द्र गुप्त से प्रभारी चिकित्साधिकारी को उपस्थिति रजिस्टर के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

sdm chakiya inspection

उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। अस्पताल का संचालन सुबह 8 बजे से किया जाना है लेकिन 9;15 बजे तक मात्र पांच कर्मचारी उपस्थित मिले जबकि उपस्थिति रजिस्टर पर 14 कर्मचारियों का नाम अंकित है। बिना कर्मचारियों के उपस्थिति के उपस्थिति दर्ज हो जा रही है। रिपोर्ट बनाकर जिले पर भेजी जायेगी।

sdm chakiya inspection

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*