जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दुर्गा पूजा की शांति समिति की बैठक संपन्न, सीओ और एसडीएम ने लोगों को दिए कई आवश्यक सुझाव

उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कहा कि पंडालों में किसी प्रकार के अश्लील गाने नहीं बजाई जाएंगे और ध्वनि नियंत्रण पर ध्यान देना होगा। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने कहा कि मेले में किसी भी प्रकार के हुड़दंग  मचाने वालों को कतई नहीं बक्शा जाएगा।
 


 चंदौली जिले के  शहाबगंज थाने परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर अयोजित शांति समिति की बैठक में हिदू मुस्लिम वर्ग के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने किया। साथ ही साथ उन्होंने नवरात्रि पूजा और दुर्गा पूजा के संदर्भ में कुछ आवश्यक सुझाव तथा सलाह भी दी।

peace committee meeting

  बैठक में पूजा के दौरान असमाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखने के लिए समाज के दोनों वर्गों के लोगों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया। पूजा के दौरान  सुरक्षा व्यवस्था चक चौबद रखी जायेगी हर पंडाल में पुलिस बल की तैनाती करने का निर्णय लिया गया। वहीं पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही गई।

peace committee meeting

 सबसे पहले सभी पंडालों के अध्यक्षों सचिव के समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। सभी पंडालों पर समितियों के पदाधिकारियों को वॉलिंटियरों की सूची बनाकर थाने पर जमा करने को कहा गया। ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके।

उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कहा कि पंडालों में किसी प्रकार के अश्लील गाने नहीं बजाई जाएंगे और ध्वनि नियंत्रण पर ध्यान देना होगा। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने कहा कि मेले में किसी भी प्रकार के हुड़दंग  मचाने वालों को कतई नहीं बक्शा जाएगा। अवांछित तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी।

peace committee meeting

 इस दौरान सदर उप जिलाधिकारी सदर, थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग, उप निरीक्षक रमाशंकर, रंजीत कुमार, सिंहासन यादव,  रामचंद्र शाही, प्रधान आलमीन, राकेश पाठक, दुर्गेश पाठक, विशाल पाठक, अजय जायसवाल, दीपक सोनकर, हीरालाल, पवन चौहान, मनीष चौहान, शशिकांत मिश्रा, संतोष मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*