जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

SDM दिव्या ओझा ने खरौझा तथा तियरी के धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, सारे कर्मचारियों को दे दी हिदायत

 उप जिलाधिकारी इसके बाद धान क्रय केंद्र तियरी पहुंची जहां धान खरीद में केंद्र प्रभारी विनय कुमार सिंह की लापरवाही देखकर भड़क गई।
 

SDM का धान क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण

किसानों के धान की खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लेट-लतीफी पर सचिव और प्रभारी को लगाई फटकार

केंद्र प्रभारियों में मचा हड़कंप

चंदौली जिला के चकिया की उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा ने बुधवार को सहकारी समिति खरौझा तथा तियरी के धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीद में लेट लतीफी किए जाने पर सचिव तथा केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि आगे लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई तय है। उप जिलाधिकारी की औचक निरीक्षण से केंद्र प्रभारी में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

sdm divya ojha inspection

आपको बता दें कि उप जिलाधिकारी सबसे पहले  सहकारी समिति खरौझा पर बनाए गए धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गई। जहां चार दिनों से किसानों का धान पड़ा रहने के बाद भी अब तक मात्र तीन किसानों का 122 कुंतल ही धान का खरीद किया गया था। खरीद मात्र एक दिन पूर्व शुरू किए जाने पर सचिव सुदर्शन सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि वह अपनी आदत में सुधार लाएं और खरीद में तेजी लाएं। क्रमानुसार किसानों के धान की खरीद होनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि केंद्र पर तौल कराये धान को बाहर रखकर दिखाने की जगह निर्धारित गोदाम में रखवाने का कार्य करें।

sdm divya ojha inspection

 उप जिलाधिकारी इसके बाद धान क्रय केंद्र तियरी पहुंची जहां धान खरीद में केंद्र प्रभारी विनय कुमार सिंह की लापरवाही देखकर भड़क गई, और उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कडी चेतावनी दिया। कहा कि इसके बाद भी धान खरीद में किसी प्रकार की सुस्ती पाई गई तो कारवाई तय है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने आती रहेगी। उप जिलाधिकारी का तेवर देखकर केंद्र प्रभारियों में हड़कंप की स्थिति मची रही।

sdm divya ojha inspection

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*