बाबू रामविलास सिंह की पुण्यतिथि पर गोष्ठी, स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प
लेहरा खास गांव के हनुमान मंदिर पर गोष्ठी
बाबू रामविलास सिंह की पुण्यतिथि पर स्वच्छता के लिए आयोजन
गांव को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अभियान चलाने का संकल्प
चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत लेहरा खास गांव के हनुमान मंदिर पर रविवार को राष्ट्र सृजन अभियान एवं थिंकर्स एवोल्यूशन्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वृक्ष बंधु डॉ परशुराम सिंह तथा फाउंडेशन के संस्थापक करूणेश पांडेय ने ग्रामीणों के साथ स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

यह अभियान किसान नेता एवं वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाबू रामविलास सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ परशुराम सिंह ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में स्वर्गीय बाबू रामविलास सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश के खातिर इन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इन्हें किसान नेता तथा गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। इनका सोच भारत को स्वतंत्र और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना था।
उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना साकार करने के लिए बाबू रामविलास सिंह ने 8 अगस्त वर्ष 1980 को राष्ट्र सृजन अभियान का स्थापना किया। इनके सोच एवं अभियान को आगे बढ़ाते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नीतियों के आगे अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झुकने पर मजबूर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए उनका कार्य सराहनीय है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों के बदौलत देश एक महाशक्ति के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अंत में उपस्थित जनों ने बडौरा से मनकपड़ा गांव की सड़कों पर शौच से मुक्ति दिलाने के लिए स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने के लिए स्थानीय टीम का गठन कर अभियान चलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक करुणेश पांडेय, स्वयंसेवक तारकेश्वर पांडेय, कन्हैया लाल गुप्ता, बब्बू दूबे, नारायण पांडेय,विजयी यादव, संतोष पटेल, बाबा पांडेय, मीरा आदि ग्रामीण उपस्थिति रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








