तीन दिन बाद भी नहीं हुई नालियों की सफाई, ग्रामीणों का दोबारा धरना, DM ने लिया जिम्मा तब जाकर माने लोग
बीडीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं हुई सफाई
तीसरे दिन फिर सड़कों पर उतरे ग्रामीण
बजबजाती नालियों से बीमारियों का खतरा
डीएम ने फोन पर ग्रामीणों को दिया आश्वासन
चंदौली जिला के शहाबगंज के खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह के आश्वासन के बाद भी इलिया कस्बा के यादव बस्ती की नाली पर सफाई कार्य तीसरे दिन शनिवार को भी नहीं हुआ। बजबजाती नालियां गली में जाम पड़ा गंदे नाले का पानी से उग्र ग्रामीणों ने सरकारी समिति के समीप शनिवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। घंटों चले धरना के बाद जिलाधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित किया।

बताते चलें कि इलिया कस्बा के यादव बस्ती में लंबे समय से गंदगी की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती की नाली सफाई कर्मियों के ना आने से लंबे समय से से जाम पड़ी है, जिससे बदबू व मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा था। इस संबंध में गुरुवार को भी ग्रामीणों ने धरना देकर समस्या उठाई थी। उस दौरान मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने निरीक्षण कर सफाईकर्मियों को लगवाकर कार्य शुरू कराया था। मगर कुछ ही देर बाद सफाई कार्य रोक दिया गया जिससे स्थिति जस की तस बनी रही।
शनिवार को जब तीसरे दिन भी नाली की सफाई नहीं हुई तो ग्रामीण दोबारा धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि प्रशासन की लापरवाही से स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ता जा रहा है। धरने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की ग्रामीणों से मोबाइल पर हुई वार्ता में आश्वासन दिया कि बस्ती के नाली की सफाई टीम लगाकर कराई जाएगी और नियमित सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
धरना में एकलाख जिद्दी, दूधनाथ यादव, रामजी यादव, भज्जन यादव, प्रभु यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








