जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

घोटाले में शामिल पूर्व ब्लॉक मिशन मैनेजर अब्दुल कादिर पर गिरी गाज, पैसे की हेराफेरी की जांच शुरू

टीम ने ब्लॉक कार्यालय में उपस्थित रहकर महिलाओं से बातचीत की और संबंधित पत्रावलियों की जांच की। प्रारंभिक अवलोकन में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है।
 

पूर्व ब्लॉक मिशन मैनेजर पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप

4 सदस्यीय टीम पहुंची शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय

टीम करेगी कागजातों की गहन जांच

ग्रामीण महिलाओं ने की दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीबीएम) अब्दुल कादिर के खिलाफ शुक्रवार को वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू हो गई। उपायुक्त स्वतः रोजगार चंदौली के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय जांच टीम ब्लॉक मुख्यालय पहुंची और सभी पत्रावलियों का बारीकी से अवलोकन किया।

सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल कादिर पर आरोप है कि उन्होंने ब्लॉक में कार्यरत दर्जनों स्व-सहायता समूहों (SHGs) की महिलाओं को अंधेरे में रखकर बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी की।

शिकायत करने वाले संगठन

इन गंभीर आरोपों की शिकायत गंगा ग्राम संगठन, शिव स्वयं सहायता समूह शहाबगंज, राधा स्वयं सहायता समूह, साहनी स्वयं सहायता समूह एकौना, राधिका स्वयं सहायता समूह और तारा स्वयं सहायता समूह की ओर से की गई थी।

जांच टीम का गठन

जांच के लिए गठित टीम में शामिल थे—

  1.     धर्मेन्द्र सिंह (आईएसबी नियामताबाद)
  2.     अजय प्रताप सिंह (आईएसबी शहाबगंज)
  3.     अवधेश कुमार (आईएसबी चकिया)
  4.     मनोज कुमार (आईएसबी बरहनी)

टीम ने ब्लॉक कार्यालय में उपस्थित रहकर महिलाओं से बातचीत की और संबंधित पत्रावलियों की जांच की। प्रारंभिक अवलोकन में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई

जांच पूरी करने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। अब्दुल कादिर के खिलाफ आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

स्थानीय स्तर पर महिला समूहों ने उम्मीद जताई है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी गरीब महिलाओं के हक पर डाका न डाल सके।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*