जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

तेज बारिश का कहर: बरांव गांव में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, परिवार ने भागकर बचाई जान..देखें वीडियो

चंदौली के शहाबगंज अंतर्गत बरांव गांव में रविवार रात तेज बारिश से राम कुंवर गुप्ता का कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि परिवार ने समय रहते भागकर जान बचा ली, लेकिन गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया।

चंदौली के बरांव गांव में कच्चा मकान गिरा

तेज बारिश से मलबे में दबी गृहस्थी

भागकर बचाई परिवार के सदस्यों ने जान

सरकारी आवास न मिलने से कच्चे में रहने की मजबूरी

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगी मदद

चंदौली जिले के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत बरांव गांव में रविवार की रात एक गरीब परिवार के लिए आफत बनकर आई। लगातार हो रही तेज बारिश के बीच राम कुंवर गुप्ता का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। हादसे के वक्त पूरा परिवार घर के अंदर ही मौजूद था। गनीमत यह रही कि जैसे ही दीवारें खिसकने और मकान गिरने की आहट हुई, परिवार के सदस्य मुस्तैदी दिखाते हुए आनन-फानन में बाहर की तरफ भागे। इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग बाल-बाल बच गए।

सरकारी आवास न मिलने से कच्चे में रहने की थी मजबूरी

राम कुंवर गुप्ता का परिवार बेहद गरीब है। वे इलिया कस्बे में एक छोटी सी दुकान चलाकर किसी तरह अपने परिवार का पेट पालते हैं। गरीबी की रेखा के नीचे जीवन गुजारने के बावजूद उन्हें अब तक प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका था।

सरकारी छत न मिलने के कारण पूरा परिवार सालों से जोखिम उठाकर इसी कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। रविवार रात की मूसलाधार बारिश ने उनके सिर से बची-खुची छत भी छीन ली, जिससे अब उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

shahabganj-mud-house-collapses-heavy-rain

मलबे में दबा खाने-पीने का सामान, प्रशासन से लगाई गुहार

मकान ढहने की वजह से घर के अंदर रखा खाने-पीने का अनाज, कपड़े, बर्तन और गृहस्थी का बाकी सारा जरूरी सामान मलबे के नीचे दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने बारिश के मौसम में न सिर्फ सिर छिपाने का, बल्कि खाने-पीने का भी गंभीर संकट पैदा हो गया है।

ग्राम प्रधान अभय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत तहसील प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके का तुरंत निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और प्राथमिकता के आधार पर सरकारी आवास मुहैया कराया जाए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*