जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्राथमिक विद्यालय पालपुर में प्रधानाध्यापक पर लगा बच्चों की पिटाई का आरोप, अभिभावकों का हंगामा

चंदौली के शहाबगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय पालपुर में प्रधानाध्यापक पर छात्रों की पिटाई का आरोप लगा है। अभिभावकों के हंगामे के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

 
 

प्राथमिक विद्यालय पालपुर में विवाद और हंगामा

शहाबगंज पालपुर स्कूल में शिक्षक परिजन विवाद

प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार पर पिटाई करने का आरोप

बीईओ अजय कुमार करेंगे जांच

 

​चंदौली शहाबगंज विकासखंड  अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पालपुर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रधानाध्यापक पर छात्रों की पिटाई का आरोप लगाते हुए दर्जनों अभिभावक स्कूल पहुंच गए। नाराज परिजनों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया और आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

shahabganj-palpur-primary-school-headmaster-beating-allegation-news

​भय के साए में पढ़ने को मजबूर छात्र: अभिभावक

​अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार आए दिन बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। इससे छात्र काफी डरे-सहमे रहते हैं और भय के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को जब कई बच्चे घर पहुंचे और उन्होंने प्रधानाध्यापक की मारपीट की बात बताई, तो वे आक्रोशित होकर शिकायत दर्ज कराने स्कूल पहुंचे।

​शिक्षकों के आपसी विवाद से बिगड़ा माहौल

​ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच लंबे समय से आपसी खींचतान चल रही है। दोनों शिक्षकों के इस व्यक्तिगत विवाद का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय के माहौल पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शिक्षकों की आपसी लड़ाई बंद होनी चाहिए और स्कूल में बच्चों के लिए सेफ और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

shahabganj-palpur-primary-school-headmaster-beating-allegation-news

​प्रधानाध्यापक ने आरोपों को बताया साज़िश

​वहीं, पूरे मामले पर सफाई देते हुए प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि:
​"मैंने किसी भी बच्चे के साथ मारपीट नहीं की है। सहायक अध्यापक शैलेन्द्र व्यक्तिगत और विभागीय कारणों से मुझसे रंजिश रखते हैं। मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से बच्चों के जरिए झूठे आरोप लगवाए जा रहे हैं।"


​बीईओ (BEO) ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

​मामले को बढ़ता देख खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अजय कुमार ने बताया कि प्रकरण की शिकायत मिल चुकी है। पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जा रही है।
​उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच टीम द्वारा छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक सहित पूरे स्टाफ के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत सख्त कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*