जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

शहाबगंज पुलिस का वारंटियों के खिलाफ बड़ा एक्शन: दो आरोपी गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

शहाबगंज पुलिस ने कोर्ट के वारंट का पालन कराते हुए सख्त कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

 
 

शहाबगंज पुलिस ने अभियान चलाकर दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

शहाबगंज गांव से वारंटी पिंटू को पुलिस ने घर से दबोचा

गरला गांव से धर्मेन्द्र तिवारी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई पुलिस की कार्रवाई

न्यायालय के आदेश पर आगे भी जारी रहेगा पुलिस का अभियान

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन कराने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के वारंटियों और वांछितों में खलबली मची रही।

chandauli news shahabganj police arrest warrantees, chandauli khabar inspector arun pratap singh action, chandauli samachar two absconders arrested in shahabganj, chandauli news today police raid in shahabganj, chandauli khabar court warrant arrest update

शहाबगंज से पिंटू गिरफ्तार
पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने शहाबगंज गांव में दबिश दी। वहां से पुलिस ने पिंटू (निवासी ग्राम व थाना शहाबगंज) को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पिंटू के खिलाफ अदालत से लंबे समय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे थाने ले आई और जरूरी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की।

गरला से धर्मेन्द्र तिवारी चढ़ा हत्थे
इसी कड़ी में पुलिस टीम ने चकिया थाना क्षेत्र के ग्राम गरला में कार्रवाई की। यहां से पुलिस ने धर्मेन्द्र तिवारी (निवासी ग्राम लेहरा, थाना इलिया, हाल पता ग्राम गरला, थाना चकिया) को गिरफ्तार किया। धर्मेन्द्र के खिलाफ भी न्यायालय से वारंट जारी था और वह पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।

कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त
एक ही दिन में दो वारंटियों की गिरफ्तारी से शहाबगंज पुलिस की मुस्तैदी साफ नजर आई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और उन्हें अदालत में पेशी के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेशों का पालन कराना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वारंटियों और फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस का यह धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक अंगद सिंह और हेड कांस्टेबल बालकृष्ण मौर्या मुख्य रूप से शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*