किड़हिरा गांव में पहुंचे डीएम-एसपी, कुएं की जहरीली गैस से मरने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात, दिया सरकारी मदद का आश्वासन
चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र में बंद कुएं से खराब समरसेबल निकालते समय जहरीली गैस से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर हैं। डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने मौके पर पहुंचकर परिवारों को मदद का भरोसा दिया।
शहाबगंज के किड़हिरा में बड़ा हादसा
कुएं में जहरीली गैस से तीन मौतें
समरसेबल पंप निकालते समय हुआ हादसा
डीएम चंद्र मोहन गर्ग पहुंचे गांव
दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में
चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र स्थित किड़हिरा गांव में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल तुरंत किड़हिरा गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
किड़हिरा गांव में पहुंचे डीएम-एसपी, कुएं की जहरीली गैस से मरने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात, दिया सरकारी मदद का आश्वासन#chandauli #chandaulinews #chandaulisamachar #Chandaulilive #chakiyanews #chakiya @dmchandauli @chandaulipolice pic.twitter.com/LWrnzGvytp
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 22, 2026
आपको बता दें कि शहाबगंज थाना क्षेत्र स्थित किड़हिरा गांव में एक पुराने बंद कुएं के अंदर लंबे समय से खराब पड़ा समरसेबल पंप निकालने के लिए चार लोग नीचे उतरे थे। जैसे ही लोग कुएं के भीतर उतरे, वहां पहले से मौजूद जहरीली गैस का असर शुरू हो गया। जहरीली गैस के कारण कुएं के अंदर उतरे लोग अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। यह दृश्य देखते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई।

तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
घटना की भनक लगते ही स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देरी किए राहत और बचाव का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में शमशेर और मेराज की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
गांव पहुंचे डीएम-एसपी, परिजनों को दिया आश्वासन
हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल तुरंत किड़हिरा गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। डीएम और एसपी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद मुहैया कराने का भरोसा दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना शहाबगंज क्षेत्र के किड़हिरा गांव में घटित घटना के सन्दर्भ में जिलाधिकारी महोदय का वक्तव्य#chandauli #chandaulinews #chandaulisamachar #Chandaulilive #chakiyanews #chakiya @dmchandauli pic.twitter.com/SFOAh1ZY03
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 22, 2026
बिना सुरक्षा कुएं में उतरना पड़ा भारी
शुरुआती जांच में कुएं के भीतर बनी जहरीली गैस को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, कुएं में कौन सी गैस जमा थी और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसका सटीक पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। एक साथ तीन मौतों से पूरे किड़हिरा गांव में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के गहरे या बंद कुओं में उतरना कितना जानलेवा साबित हो सकता है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







