शांतिकुंज हरिद्वार से आई दिव्य कलश यात्रा, चकिया नगर पंचायत तथा इलिया कस्बा में हुआ भव्य स्वागत
दिव्य कलश यात्रा पर पुष्प-वर्षा
शांतिकुंज से आयी यात्रा का स्वागत
चकिया नगर पंचायत तथा इलिया कस्बा में हुआ भव्य स्वागत
चंदौली जिला के चकिया तथा इलिया कस्बा में गायत्री परिवार द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार से आई दिव्य ज्योति कलश यात्रा सबसे पहले चकिया नगर में पहुंची जहां गायत्री परिवार के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं उपस्थित जनों ने दिव्य कलश यात्रा पर पुष्प की वर्षा किया गया।

बता दें कि अखंड दीप एवं माता भगवती की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में चलाए जा रहे भारत में जन जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा चकिया के बाद सैदूपुर होते हुए इलिया कस्बा के राम जानकी मंदिर पहुंची कलश यात्रा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगल गीत और आरती की गई। गायत्री परिवार के सदस्यों ने कलश यात्रा की साथ आए गायत्री परिवार जनों का स्वागत किया।

इस अवसर पर शिवरतन गुप्ता, डॉक्टर राजकुमार गुता, सुरेश मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया, राम टहल जायसवाल, राधा कृष्णा जायसवाल, दिलीप गुता, शिवधनी गुता, जीउत चौरिसया सहित गायत्री परिवार के तमाम सदस्य तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






