जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

संविधान बचाने के लिए संगठित होना जरूरी, शिवकन्या कुशवाहा

म अपने बच्चों को जो पढ़ा लिखा कर रोजी रोजगार के लिए परेशान है वही डबल इंजन की सरकार द्वारा लोगों को परेशान करने का कार्य कर रही है। आज तक संविधान को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया।
 

शहाबगंज में जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा का भव्य स्वागत

सांसद छोटे लाल खरवार ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया

भागीदारी व हिस्सेदारी मिले इसके लिए हमें संगठित होना पड़ेगा - शिवकन्या कुशवाहा

चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लाक में जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में संविधान को मजबूती प्रदान करने हेतू भाई चारा बनाओ यात्रा सोमवार को सेमरा बस स्टैंड पर पहुंचा। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

आपको बता दें कि रथ पर सवार होकर जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है वह आज खतरे में है, संविधान को खत्म किया जा रहा है। हम अपने बच्चों को जो पढ़ा लिखा कर रोजी रोजगार के लिए परेशान है वही डबल इंजन की सरकार द्वारा लोगों को परेशान करने का कार्य कर रही है। आज तक संविधान को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया। न तो देश में जाति जनगणना कराई गई न ही जनसंख्या के अनुपात में विभिन्न जातियों को उनका हक और हिस्सा नही दिया गया। पिछड़ा,दलित, अल्पसंख्यक ,आदिवासी परेशान है। सभी वर्गों को भागीदारी व हिस्सेदारी मिले इसके लिए हमें संगठित होना पड़ेगा।

Shiv kanya kushwaha

वही सांसद छोटे लाल खरवार ने कहां कि भाजपा के लोग  चुनाव आते ही हिन्दू मुसलमान कर आपस में लोगों को लड़ाने का कार्य करते हैं। लेकिन महंगाई, बेरोजगारी के लिए कार्य नही कर रही है। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा के विचारों को रखा गया। सभी लोग संगठित होकर कार्य करने की अपील किया।

Shiv kanya kushwaha

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेन पाल, प्रदेश महासचिव रामकृष्ण प्रजापति, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ रानी सिंह, इंदु लता,लाखन सिंह, राज पासी, प्रभु नारायण यादव, वशिष्ट सिंह मौर्य, रामचंद्र त्यागी,रमेश पासवान,लालब्रत पासवान, नरसिंह मौर्य, कन्हैया कुशवाहा,भरत सिंह, शाहनवाज खान,संजय मौर्य सहित तमाम पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Shiv kanya kushwaha

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*