जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

युवा समाजसेवी और खेल प्रेमी मनोज यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कहीं भी खेलकूद का आयोजन होता था तो मनोज यादव को बुलाया जाता था। खेल प्रति एक अच्छी भूमिका निभाते थे। क्षेत्र में एक अच्छे वरिष्ठ रेफरी के तौर पर जाना जाता था। वहीं सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढकर भाग लेते रहे हैं।
 

शहाबगंज क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी निवासी मनोज यादव का निधन

वॉलीबाल व दौड़ के अच्छे खिलाड़ी थे

जीविकापार्जन के लिए वैक्सीन प्रोवाइडर का करते थे कार्य

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी निवासी मनोज यादव ( उम्र 40 वर्ष) की इलाज के दौरान हार्ट अटैक के कारण गुरुवार को निधन हो गया। आकस्मिक मृत्यु की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी मनोज यादव वालीबाल व दौड़ के अच्छे खिलाड़ी थे। इन्होंने जिला से लेकर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वालीबाल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाते रहे।

कहीं भी खेलकूद का आयोजन होता था तो मनोज यादव को बुलाया जाता था। खेल प्रति एक अच्छी भूमिका निभाते थे। क्षेत्र में एक अच्छे वरिष्ठ रेफरी के तौर पर जाना जाता था। वहीं सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढकर भाग लेते रहे हैं। परिवार की जीविकापार्जन के लिए वैक्सीन प्रोवाइडर का कार्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहाबगंज पर करते थे।

बताया जा रहा है कि वह अपने पीछे 35 वर्षीय पत्नी, पुत्री मुस्कान (15 वर्ष ) व पुत्र आजाद (10 वर्ष) का भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए। वहीं परिजनों पर जैसे विपत्ति का पहाड़ टूट गया। मृत्यु की सूचना मिलते ही शोक संवेदना प्रगट करने वालों भीड़ उमड़ पड़ी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*