समाजसेवी हरजीत सिंह ने तीज पर बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
चकिया व बबुरी क्षेत्रों में जन कल्याण समिति का सेवा कार्य
व्रती महिलाओं को श्रृंगार सामग्री, मिष्ठान व फल का वितरण
आपदा के बीच भी महिलाओं की आस्था बनी अडिग
हरजीत सिंह बोले – जरूरतमंदों की मदद सबसे बड़ा पुण्य
चंदौली जिले के चकिया व बबुरी क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित गांवों में जन कल्याण समिति द्वारा मंगलवार को एक पुनीत कार्य किया गया। हरितालिका तीज व्रत के अवसर पर व्रती महिलाओं को श्रृंगार का सामान, मिष्ठान एवं फल वितरित किए गए ताकि प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में भी महिलाओं की आस्था और परंपराएं प्रभावित न हों।
समिति के इस प्रयास से यह सुनिश्चित किया गया कि महिलाएं तनावमुक्त होकर अपने व्रत का पालन कर सकें। इसके साथ ही बच्चों के लिए केसर दूध, रस, टोस्ट, बिस्किट और आरओ जल का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों की सेहत और पोषण का ध्यान रखा जा सके।

समाजसेवी सरदार हरजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “बाढ़ जैसी विषम परिस्थिति में जरूरतमंदों की मदद करना एक पुण्य कार्य है। यह कठिन समय कुछ दिन का है, लेकिन थोड़ी सी सहायता भी लोगों को राहत पहुंचा सकती है और उन्हें फिर से सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायक हो सकती है।”

इस सेवा कार्य की सराहना उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा, तहसीलदार सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई.के. राय सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने की।
इस मौके पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह, प्रबंधक नंदकुमार राय, सुरज तिवारी, अधिवक्ता, प्रकाश नारायण सिंह, लेखपाल तौफीक, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








